अगर आप भी खाते है मछली तो जरूर पढ़े यह खबर

अगर आप भी खाते है मछली तो जरूर पढ़े यह खबर

अगर आपको नॉनवेज खाना चलता है तो मछली जरूर खाना चाहिए। यह खाने में तो अच्छी लगती ही है साथ ही साथ इसे खाने के कई फायदे है। इससे न केवल शरीर को बल्कि दिमाग को भी भरपूर पोषण मिलता है। इसके अलावा भी मछली खाने के फायदे और भी है।



मस्तिष्क को तेज करें



मछली
में ऐसे तत्व मौजूद होते है जिससे आपका दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है वही इसमें मौजूद फैटी एसिड याददाश्त को बढ़ाता है। जिन लोगो को भूलने की बीमारी है उन्हें तो नियमित रूप से मछली का सेवन करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर


यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आपको मछली खाना चाहिए, इससे उच्च रक्तचाप कम होता है। उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति को दूसरी मासाहारी चीज़े नहीं खाना चाहिए। मछली इसलिये खा सकते है की इसमें लौ फैट होता है। मछली का सेवन कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देता है। इससे दिल और उसकी माश्पेसिया मजबूत बनती है। यदि आप दिल के रोगों से दूरी रखना चाहते है तो भी मछली को अपने भोजन मे शामिल करना चाहिए।


आँखो के लिए फायदेमंद


पहले के समय में अधिक उम्र के लोगो को आँखों की समस्याएं जैसे की कम दिखाई देना, रात को धुन्दला दिखना होती थी, लेकिन आज के समय में तो छोटे बच्चो में भी यह दिक्कत देखने को मिलती है। इतनी कम उम्र में बच्चो को चश्मा लग जाता है। बच्चो को मोटे चश्मे लगने का मुख्य कारण पोषक तत्वों की कमी है। आहार मे ओमेगा 3 फैटी एसिड कम होने पर दृष्टि दोष या आँखों की अन्य समस्याएं होती है। मछली का सेवन करने से शरीर में ओमेगा 3 की पूर्ति होती है और आँखों की रौशनी बढ़ती है। दोस्तों न्यूज़ अच्छी लगी हो तो फॉलो करना न भूले।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post