चाणक्य नीति के अनुसार ये 3 काम करने में कभी शर्म ना करें

चाणक्य नीति के अनुसार ये 3 काम करने में कभी शर्म ना करें


दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो महान आचार्य चाणक्य के नाम से वंचित हो। चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक महान नीतिकार भी थे। उन्होंने लोगो के जीवन को स
रल और उत्तम बनाने वाली कई नीतियां दी जिसका दुनिया भर में आज भी लोग अनुसरण करते हैं। उनकी दी हुई नीतियां वास्तविक दुनिया में भी सही बैठती है और लोगो के बेहद काम आती है। आज हम आपको चाणक्य की ऐसी ही नीतियों के बारे में बताएँगे जो चाणक्य के अनुसार बिना शर्म के बेशर्म होकर करनी चाहिए।

भोजन

महान चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को भोजन करने में बिलकुल भी नहीं शर्माना चाहिए। अक्सर ऐसा देखा गया है की लोग भोजन के प्रस्ताव को शर्मसे ठुकरा देते हैं। ऐसा करने से सामने वाले पर आपकी व्यक्तित्व की गलत छवि उभरती है एवं अपने घर में भोजन ठुकराने वाला व्यक्ति भोजन की क़द्र न करके मन की तृप्ति को खत्म करता है इसलिए भोजन करने से कभी नहीं शर्माना चाहिए।

धन के मामले में शर्म

अगर आपने अपने किसी सम्बन्धी या मित्र को पैसे दिए हैं तो बिना शर्म के आपको अपने पैसे मांगने चाहिए। ऐसा करने से ना केवल सामने वाले को आपकी चाहत का पता चलेगा बल्कि आपका धन आपके पास वापस भी आ जायेगा। पैसा नहीं मांगने पर अक्सर लोगो को लगता है की सामने वाला व्यक्ति धन के बारे में भूल गया है इसलिए वह भी धन को दरकिनार करके अपने कार्यो में व्यस्त हो जाता है और आपका धन आप तक कभी पहुँच ही ही पाता हैइसलिए चाणक्य ने कहा है की धन के विषय में कभी शर्म न करें।

अपने गुरु से ज्ञान लेने में

तीसरी और बेहद महत्वपूर्ण बात चाणक्य ने ये कही की कभी भी आपको अपने गुरु से ज्ञान लेने में शर्म नहीं करनी चाहिए। वह व्यक्ति जो ज्ञान लेने में शर्म करता है वह जीवन भर ज्ञान से वंचित रहता है और ऐसा व्यक्ति जीवन में कुछ नहीं कर पाता इसलिए आपको ज्ञान लेने में बिलकुल भी ही सरमाना चाहिए क्युकि आपका ज्ञान ही आपके भविष्य को सफल बनता है।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो हमे धन्यवाद् अवश्य कहें। पोस्ट को शेयर और हमे फॉलो करना ना भूलें।


Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post