free App syudents ke liye..



Free App Students ke Liye

स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी हैं ये खास एंड्रॉइड एप्स

बुसु की मदद से आप दुनिया की विभिन्न भाषाओं पर अपनी पकड़ बना सकते हैं। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 11 भाषाओं को लिखने, पढऩे और बोलने में मदद करता है। यहां आपको इस तरह से भाषाएं सिखाई जाती हैं कि आप आसानी से कोई भी भाषा सीख सकते हैं। 
अगर आपको दुनिया के अलग-अलग देशों में बारे में जानकारी जुटानी है तो आप कंट्रीज ऑफ द वल्र्ड नाम के एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप किसी भी देश की राजधानी, मुद्रा, जीडीपी, मुख्य व्यक्ति और पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डेली करेंट अफेयर स्टूडेंट के लिए काफी उपयोगी एप्लीकेशन है। बैंक पीओ, एसएससी, आईबीपीएस, सीटीईटी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में यह काफी मदद करता है। इस एप में देश-विदेश की अर्थव्यवस्था, राजनीति, खेल, विज्ञान, इतिहास आदि कई विषयों से जुड़ी समसामयिक जानकारी मिलती है।
ऑनलाइन एजुकेशन के क्षेत्र में कोर्सेरा एक महत्वपूर्ण नाम है। अब यह एप के रूप में भी उपलब्ध है। यहां पर आपको दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज के एक्सपर्ट्स द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post