भारत में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले 10 शहर

भारत में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले 10 शहर

भारत में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले 10 शहर
बेंगलुरु- 
कर्नाटक
की राजधानी, बेंगलुरु को भारतीय आईटी व्यवसाय के गुलाबी शहर के रूप में जाना जाता है। जहाँ तक नौकरी देने का सवाल है, तो यह नौकरी देने के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शीर्ष पर है और इसलिए इस शहर को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख योगदान कर्ता माना जा सकता है। इस शहर की अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य क्षेत्र सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स (एसटीपी), इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क्स और इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी पार्क्स हैं। इसके लिए भारत के सभी शहरों की अपेक्षा बेंगलुरु को कम से कम 35 प्रतिशत अधिक महत्व दिया जाता है।
गुड़गांव-
हरियाणा में इस शहर का पिछले कुछ सालों में ही उत्थान हुआ है। जहाँ तक नौकरियों का प्रावधान है, यह इसके लिए ही संगणित है, क्यों कि इस संबंध में दिल्ली की निकटता गुड़गांव की काफी मदद करती है। गुड़गांव के सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्र नौकरियों के प्रमुख प्रदाता हैं। यह भी एक कारण है कि गुड़गांव आर्थिक रूप से भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है।
मुंबई-   
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई बॉलीवुड के लिए काफी प्रसिद्ध है। हालाँकि, यह शहर अन्य कई नौकरियों की भी पेशकश करता है। मुंबई शहर को भारत की वाणिज्यिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। आज-कल अधिकाँश व्यक्ति बॉलीवुड में अवसर तलाश रहे हैं, लेकिन यहाँ के उत्पादन और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भी बहुत सी नौकरियाँ हैं। तथ्य यह है कि मुंबई के बंदरगाह भी नौकरी देने में सहायता करते हैं। रसद, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और वस्त्र आदि जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र भी नौकरी प्रदान करते हैं।
दिल्ली-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को सबसे बेहतरीन स्थानों में से एक माना जाता है और यहाँ कोई भी अपने लिए नौकरी तलाश सकता है। दिल्ली में लगभग 1.5 लाख लोग नौकरी कर रहे हैं, जिसमें से ज्यादातर लोग बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हैं। यह भारत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र भी है। आज कल, दिल्ली ने अपने आस-पास के नोएडा, गुड़गांव, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रगति हासिल की है। इसका अर्थ यह है कि दिल्ली आने वाले समय में इससे अधिक नौकरियों को प्रदान करने में सक्षम होगी। जहाँ तक नौकरियाँ देने का सवाल है, तो उसके लिए आईटी और विनिर्माण यहाँ के सबसे प्रमुख क्षेत्र हैं।
सूरत-
सूरत जो कि गुजरात में स्थित है, यह अपने हीरे, सिंथेटिक (कृत्रिम) वस्त्रों और रियल एस्टेट (स्थिर संपत्ति) उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर के प्रति व्यक्ति के वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 10,000 डॉलर से अधिक का लगाया गया है। वस्त्र गुजरात के अग्रणी नियोक्ता में से एक हैं।
पुणे-
वित्तीय महत्व के संदर्भ में पुणे शीर्ष शहरों में से एक है और यह भारत के प्रति व्यक्ति की आय का छठा सबसे बड़ा सर्जनकर्ता है। यह आर्थिक रूप से आईटी, अनुसंधान आधारित उद्योग, मोटर वाहन उद्योग और प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग आदि जैसे विभिन्न उद्योग-धंधों से समृद्ध क्षेत्र है।
हैदराबाद-
आंध्र प्रदेश को आईटी का मुख्य केंद्र माना जाता है, जिसके कारण हैदराबाद परंपरागत रूप से भारत में नौकरियों के अग्रणी प्रदाताओं में से एक है। यह भी एक कारण है कि यह शहर जीडीपी, राजस्व और करों के भुगतान के मामले में अग्रणी भूमिका निभाता है। यहाँ मोतियों का व्यापार, स्वचालित यंत्र और आईटी जैसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहाँ आप आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
चेन्नई-
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को दक्षिण भारत में व्यापार से संबंधित और औद्योगिक गति विधियों का मुख्य केंद्र माना जाता है। इस शहर की अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र संचार, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, अपशिष्ट प्रबंधन, और बैंकिंग हैं। पिछले कुछ सालों में यह शहर बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) और आईटी जैसी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करके,अपने आर्थिक क्षैतिज को विस्तृत करने में सफल हुआ है। वास्तव में, यह शहर पूरे देश में इन सेवाओं के प्रमुख निर्यातकों में से एक है।
चंडीगढ़-
यह केंद्र-शासित प्रदेश छोटे और बड़े पैमाने वाले उद्योग-धंधों का घर है। इस शहर के प्रति व्यक्ति की वार्षिक आय और साथ ही सकल घरेलू उत्पाद का स्तर काफी उच्च है और यही कारण है कि इसे देश का सबसे धनी शहर भी कहा जाता है। यह शहर आईटी के क्षेत्र में काफी नौकरियों का सर्जनकर्ता है।
कोलकाता-
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता आर्थिक और व्यावसायिक रूप से पूर्वी भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर है। यह विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्तरों के विभिन्न पैमाने वाली नौकरियों की पेशकश करता है। यहाँ पर कुछ प्रमुख उद्योग दिए गए हैं, जहाँ हर किसी को रोजगार मिल सकता है।
  • इस्पात
  • खाद्य प्रसंस्करण
  • हैवी इंजीनियरिंग
  • कृषि
  • खनन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • खनिज पदार्थ
  • वस्त्र
  • सीमेंट
  • जूट
  • फार्मास्यूटिकल्स(औषधीय)
इन शहरों के अलावा भारत के देहरादून, नोएडा, अहमदाबाद, नैनीताल और लुधियाना जैसे महानगर

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post