Read thiकहा जाता हैं कि पैसे को खींचता है”! यह बात तभी सच होती है, जब आप पैसे (Money) को सही जगह निवेश (Invest) करे। हमारे देश में Inflation Rate (महंगाई दर) औसतन 6-8% रहता है। अगर आप चाहते है कि आप का कमाया पैसा, आगे जाकर आप को अमीर (Rich) बनने में सहायता करे तो यह जरुरी बन जाता है कि आपको inflation rate से ज्यादा दर से ब्याज (Interest) मिलता रहे।वैसे तो कई लोग अपने पैसे को विभिन्न तरीकों जैसे t, Mutual Funds, Gold, Fixed Deposit आदि में निवेश (Invest) करते
हैं लेकिन आम तौर पर ज्यादातर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और कुछ सेविंग्स (Savings) का बड़ा भाग या तो ऐसे ही पड़ा रहता हैं या फिर वे सुरक्षा के लिए savings bank account में रखते है। लेकिन क्या यह सही है?…Benefits of Saving Account – सेविंग्स अकाउंट में पैसा क्यों रखना
चाहिए?
हैं लेकिन आम तौर पर ज्यादातर लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और कुछ सेविंग्स (Savings) का बड़ा भाग या तो ऐसे ही पड़ा रहता हैं या फिर वे सुरक्षा के लिए savings bank account में रखते है। लेकिन क्या यह सही है?…Benefits of Saving Account – सेविंग्स अकाउंट में पैसा क्यों रखना
चाहिए?
- सेविंग अकाउंट में पैसा सुरक्षित रहता हैं
- निवेश की गई राशि की “प्रवाहितता” (liquidity), सबसे बड़ा कारण है। इसका मतलब है आप अपने पैसो को जब चाहे तब deposit या withdraw कर सकते है।
- कुछ बैंक savings account में ज्यादा ब्याज दर (Interest Rates) प्रदान करते है।
- उपयोग में न आने वाली धन राशी को रखने के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है।
किसी भी सामान्य बैंक के savings account में वार्षिक ब्याज दर 4% के आसपास रहताहै, जो नाकाफी है। अगर आप ज्यादा रिस्क लिए बिना savings account जैसे safe option से ही 9% तक ब्याज कमाना चाहते है, तो आप सही जगह पर है! आप निचे दिए गए कुछ उपायों को पढ़े जिससे आप सेविंग्स अकाउंट का अधिकतम लाभ उठा सकेंगे।
Saving Bank Account पर High Interest कैसे Earn करें
Option #1: Savings Account पर Higher Interest देने वाली Banks में पैसे निवेश करे
भारत में कुछ private बैंक savings account में अन्य बैंको से ज्यादा ब्याज देती है। उनमे से कुछ बैंक निचे दिए गए है।
List of Best Saving Accounts in India
Kotak Mahindra Bank
- 6% Interest : 1 लाख से ज्यादा राशी निवेश पर
- 5% Interest : 1 लाख से कम राशी निवेश करने पर
Yes Bank
6% तक Interest (1 करोड़ से कम राशि के लिए)
IndusInd Bank
- 4% Interest= दैनिक बैलेंस 1 लाख तक
- 5% Interest= दैनिक बैलेंस 1 लाख से 10 लाख तक
- 6% Interest= दैनिक बैलेंस 10 लाख से ज्यादा
आप देख सकते है की इन बैंक के savings account में राशी निवेश करने पर भी 6% से ज्यादा ब्याज नहीं कमा सकते। अगर आप इससे संतुष्ट नहीं है तो आप दूसरा उपाय आजमा सकते है।
Option 2: Sweep In/Sweep Out(Auto-Sweep Facility) की सुविधा का इस्तेमाल करे
यह एक ऐसी सुविधा है जिससे आप Fixed Deposit और savings account, दोनों के फायदे ले सकते है। जिसका मतलब है
- आप Fixed Deposit के बराबर High Interest कमा सकते है
- साथ में savings account की लिक्विडिटी का लाभ भी ले सकते है
आम तौर पर हम पैसे Emergency में तुरंत withdraw कर सके इसीलिए हम savings account में रखते है। लेकिन इससे हम ज्यादा ब्याज नहीं कमा सकते। लेकिन ऐसे समय में Sweep In/Sweep Out या Autosweep की सुविधा बहुत उपयोगी साबित होगी।
इस सुविधा में आपके savings account में एक पूर्व-निश्चित लिमिट से ज्यादा पैसे हो जाने पर वो ज्यादा राशि अपने आप Fixed Deposit Account में transfer हो जायेगी जिसमें आम FD जितनी ही ब्याज कमा सकते है।
लेकिन आम FD से यह इस तरह अलग है कि आप यह राशि कभी भी withdraw कर सकते है। सबसे पहले आप सेविंग अकाउंट में जमा राशि का उपयोग कर सकते हैं और उसके बाद भी अगर आपको पैसों की जरूरत हैं तो जब यह धन राशि अपने आप FD से savings account में transfer हो जायेगी और आपको उस तारीख तक जमा हुआ (और transfer की गई राशि के अनुरूप) ब्याज भी मिल जाएगा और कोई penalty भी नहीं लगेगी। बाकी की राशी जो की FD में अभी तक जमा है, उसपर उच्च दर से ब्याज मिलता रहेगा। पहले बनी FD में से पहले पैसे withdraw होंगे।

यहाँ आप देख सकते है की पूरी राशी पर सिर्फ 4% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ पर आप देख सकते है Auto-Sweep facility में 25% राशी जो savings account में है उस पर 4% और जो 75% राशी जो FD में convert हो चुकी है उसपर 8-9% ब्याज मिल रहा है।
कौन से बैंक Sweep In/Sweep Out या auto sweep की सुविधा देते है?
यहाँ पर उन बैंक के नाम दिए गए है जो यह सुविधा अलग अलग नामो से प्रदान करते है।
- SBI Saving Plus Account
- ICICI Bank Money Multiplier
- HDFC Savings Max Account
- Union Bank – Union Flexi Deposit
- PNB Prudent Facility
- Axis Bank Encash 24 Flexi Deposit
- Oriental Bank of Commerce – Flexi Fixed Deposit
- Allahabad Bank Flexi-fix Deposit
आप Autosweep account में threshhold limit (वह लिमिट जिससे अधिक जमा होने पर अधिक राशि अपने आप FD में convert होगी) भी खुद निर्धारित कर सकते है। आदर्श परिस्थितियों में यह राशि आपके 2 महीनों के खर्च जितनी होनी चाहिए।
इस प्रकार के account को खोलना कोई मुश्किल कार्य नहीं है। आपको अपने savings account को Autosweep account में convert करने के लिए बैंक को एक एप्लीकेशन फॉर्म भर के देना होता हैं जिसकी जानकारी आपको आपके बैंक या फिर बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी|
एक आसान से उपाय से आपके पैसे पर मिलने वाला ब्याज दोगुना हो सकता है। तो आज ही ऊपर दिए गए बैंक में जाकर Autosweep account खोलें
Post a Comment