Business को शुरू करने से पहले
भी Planning एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैं और लिखित Business Plan बनाना इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं| Business Plan एक तरह से आपके बिज़नेस का नक्शा (Map) या Blueprint होता हैं जिसमें आपके बिज़नेस की सामान्य जानकारी, व्यवसाय के लक्ष्य और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने का तरीका आदि बातें लिखी होती हैं| बिज़नेस प्लान न केवल आपके Guide के रूप में काम करता हैं बल्कि Bank Loan, Startup Funding or Business Partneship आदि कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जरूरी होता हैं|
लगभग सभी तरह के Business Loans के लिए बिज़नेस प्लान बनाना बहुत जरूरी हैं नहीं तो Banks, Loan देने से मना कर सकते हैं|
Business Plan क्या है
कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना बनाई जाती है। यही बात business के ऊपर भी लागू होती है जहां इस योजना का लिखित रूप Business Plan कहलाता है। दरअसल Business Plan एक ऐसा Document है जो किसी नए Business के ‘क्या’, ‘क्यों’ और ‘कैसे’ जैसे सभी प्रश्नों का उत्तर देता है ।जैसे :
- हमारा Business क्या है ?
- हम ये Business क्यों करना चाहते हैं
- हम इस Business को कैसे करेंगे ?
इन सभी प्रश्नों के उत्तर हमे बिज़नेस प्लान के द्वारा मिलता हैं । प्रमुख रूप से Business Plan नये व्यवसाय के लिए होता है लेकिन कोई वर्तमान Business कुछ नया कर रहा है तो भी Business Plan बनाकर Business को आगे बढ़ा जा सकता है। Business Plan से सिर्फ Start-up नहीं बनती है बल्कि Business को Established भी करती है । समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार Business Plan में बदलाव भी किए जा सकते है।
Business Plan क्यों बनाया जाता है:
आप यह सोच सकते हैं कि Business Plan को बनाने की जरूरत क्या है। अपने Business Plan के माध्यम से व्यवसायी अपने निर्धारित लक्ष्यों का लिखित रूप और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वह क्या रणनीति बना रहा है, स्पष्ट रूप से बताता है। व्यावसायिक योजना या बिज़नेस प्लान निम्न उद्देश्यों के लिए बहुत जरूरी होता हैं:-
- अपने Small Business या Startup के लिए Venture Capital Firm या Crowdfunding जैसे अन्य तरीकों से Fund जुटाना
- Business से सम्बंधित किसी भी प्रकार की Subsidy या कोई Scheme के लिए Apply करना
- Business Partnership और फ्रेंचाइजी आदि के लिए
एक अच्छी तरह से बनाए गए Business Plan से न केवल Bank और अन्य बाहरी स्त्रोतों से वित्त (Funding or Finance) प्राप्त करना सरल होता है बल्कि Internal Operations में भी यह सहायक होता है
Post a Comment