कब्रों के बीच बना है भारत का अनोखा रेस्टोरेंट, यहां आना शुभ मानते हैं लोग

कब्रों के बीच बना है भारत का अनोखा रेस्टोरेंट, यहां आना शुभ मानते हैं लोग


आप ऐसी किसी भी जगह जाने से परहेज करते हैं, जहां आसपास कोई श्मशान घाट या कब्रिस्तान हो. ऐसा होना लाजिमी भी है भला ऐसे माहौल में कोई क्यों जाना पसंद करेगा, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि गुजरात में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां पर 12 कब्रों के बीच में बैठकर लोग खाना खाते हैं तो आपको कैसा लगेगा. आइए, हम आपको बताते हैं ऐसे ही रेस्टोरेंट के बारे में. 
कब्रों के बीचों-बीच बना है रेस्टोरेंट 
गुजरात
के अहमदाबाद में लाल दरवाजा के पास है ‘न्यू लकी रेस्टोरेंट’.जिसमें इसमें 12 कब्रें बनी हुई है. सबसे खास बात ये है कि लोग इस कब्र वाले रेस्टोरेंट में बैठकर न सिर्फ गपशप लगाते हैं बल्कि खाना खाते और पार्टी करते हैं. इन 12 कब्रों के इर्द-गिर्द लोहे की छड़ लगाई गई है. इस रेस्टोरेंट के मालिक कृषणनन कुट्टी है. जिनका कहना है कि ‘जब हमने पहली बार यहां रेस्टोरेंट खोलने का फैसला लिया तो 12 कब्रों को हटाने के बजाय इसके इर्द-गिर्द कुर्सी-मेज लगाने का फैसला लिया. देखते ही देखते हमारा बिजनेस चल निकला’. यह कब्रें पुराने मुस्लिम कब्रिस्तान की हैं.

जिसके बारे में किसी को ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन इलाके के कुछ बुर्जुगों का मानना है कि ये कब्र किसी सूफी-संत के शिष्यों की है. उल्लेखनीय है कि रेस्टोरेंट खुलते ही साफ-सफाई के बाद सबसे पहले इन कब्रों पर फूल और चादर चढ़ाई जाती है.रेस्टोरेंट के साथ इन कब्रों को भी सजाया गया है. कृष्णन का कहना है कि यहां साल 2004 में विख्यात चित्रकार स्व. एमएफ हुसैन भी आए थे और उन्होंने एक चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया था. 12 कब्रों के बीच खाना खाने का मजा लेना हो, तो इस रेस्टोरेंट में एक बार खाने का मजा जरूर ले सकते हैं

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم