त्वचा का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

त्वचा का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

गर्मियों में त्वचा का कालापन बेहद आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है. स्किन विशेषज्ञों का मानना है
कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप त्वचा को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ही कालेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. एक वरिष्ठ होमियोपैथ विशेषज्ञ ने गर्मियों के कारण पैदा हुए कालेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं-
खीरा, गुलाब जल और नींबू के रस का पैक:

कालेपन को दूर करने के लिए बेहतरीन हैं खीरा और नींबू. नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है, जबकि खीरा और गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं. इन्हें मिलाकर स्किन पर लगाएं. 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें. अच्छे परिणाम के लिए यह पैक हर रोज लगाएं.
पपीता और शहद का फेसपैक:

पपीते में मौजूद एंजाइम्स के कारण यह पैक चेहरे के कालेपन को दूर करने में मदद करता है. पपीते में मौजूद एंजाइम्स स्किन की रंगत को हल्का करते हैं और दाग-धब्बे दूर करते हैं. शहद त्वचा में नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है. आधा कप पके पपीते को मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इस पैक को लगाएं और पानी से धो लें.
टमाटर, दही और नींबू का रस:

इस पैक में नींबू, दही और टमाटर के रंगत निखारने वाले गुण हैं. नींबू त्वचा के गहरे धब्बों को दूर करता है, टमाटर का रस खुले रोमछिद्रों को बंद करता है और त्वचा के तैलीयपन को कम करता है, जबकि दही त्वचा को नमी देती है और स्किन को पोषण देती है. यह पैक बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच टमाटर का गूदा, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच दही लें. इन्हें अच्छी तरह मिलाकर स्किन पर लगाएं. इसे आधा घंटा सूखने दें और फिर धो लें.
चंदन का पाउडर और नारियल पानी :

चंदन का पाउडर त्वचा की सफाई करता है और स्किन से गंदगी, मृत कोशिकाओं और धब्बों को दूर करता है. एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर को नारियल पानी में मिलाएं और उसमें बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें. 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें.


إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم