एंड्रॉयड ऐप में बग ढूंढने वाले को गूगल देगा 65 हजार का इनाम..paisa kamawo..Google se

एंड्रॉयड ऐप में बग ढूंढने वाले को गूगल देगा 65 हजार का इनाम

सैन फ्रांसिस्को। दिग्गज तकनीकी कंपनी गूगल ने एक नया बग बाउंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसके तहत एंड्रॉयड ऐप में किसी भी तरह की कमी ढूंढने वाले सॉफ्टवेयर सुरक्षा विशेषज्ञ को एक हजार डॉलर (करीब 65 हजार रुपए) का इनाम दिया जाएगा।

गूगल ने गुरुवार को कहा, इस कार्यक्रम को साइबर सुरक्षा प्लेटफार्म 'हैकरवन' के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। इसमें सभी प्रचलित ऐप और ऐप डेवलपर
को शामिल किया गया है। गूगल प्ले पर ऐप बनाने में हमारी मदद करने वाले एंड्रॉयड सुरक्षा शोधकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए हमने गूगल प्ले सिक्योरिटी रिवार्ड प्रोग्राम की शुरुआत की है।

इस पहल से ऐप डेवलपर, एंड्रॉयड यूजर के साथ ही गूगल प्ले स्टोर को भी फायदा होगा। ऐप में बग खोजने वाले को, कमी कितनी बड़ी है, उसके हिसाब से इनाम दिया जाएगा। गूगल के इस कार्यक्रम में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित देश क्रीमिया, क्यूबा, ईरान, उत्तर कोरिया, सूडान और सीरिया के लोग लाभ नहीं ले पाएंगे।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم