इन 5 खूबसूरत लोकेशन पर सबसे ज्यादा होती है टीवी सीरियल की शूटिंग

इन 5 खूबसूरत लोकेशन पर सबसे ज्यादा होती है टीवी सीरियल की शूटिंग


करीब एक दशक पहले टीवी सीरियल्स में दिखाई गई लोकेशन्स ज्यादातर मुंबई की होती थी या फिर किसी स्पेशल सीन को दिखाने के लिए पार्क के अंदर सेट लगा दिया जाता था. अब
बदलते वक्त के साथ हर चीज को रियल लाइफ इफेक्ट के साथ दिखाने की कोशिश की जाती है. बीते सालों में कई लोकेशन्स ऐसी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा टेलीविजन शो में दिखाया जाता है. आइए, डालते हैं एक नजर.
अमृतसर, पंजाब 
अमृतसर जिसे आज भी कुछ अम्बरसर कहते हैं. ज्यादातर पंजाब की कहानी पर आधारित ज्यादातर टेलीविजन शो अमृतसर में ही शूट किए जाते हैं. टशन-ए-इश्क, वारिस, गुरबानी, वीरा जैसे पॉपुलर सीरियल्स की शूटिंग अमृतसर में की गई है. 
बनारस (उत्तर प्रदेश)
 
गंगा की आरती और बनारस के घाट. बनारस का नाम लेते ही सबसे पहले ये दो खास बातें सबसे पहले याद आती हैं. शाम के समय अनगिनत दीयों से जगमगाता है बनारस. गंगा, सरस्वतीचंद्र, कर्म अपना-अपना, तेरे शहर में, बिलियन डॉलर गर्ल की शूटिंग लोकेशन बनारस है. 
जैसलमेर, जयपुर (राजस्थान) 
राजघराने, हवेली और राजशाही ठाट-बाट दिखाने के लिए राजस्थान की कई लोकेशन्स का इस्तेमाल टीवी शो में सबसे ज्यादा किया जाता है. जिनमें जैसलमेर और जयपुर सबसे पॉपुलर लोकेशन्स हैं. रंगरसिया, बालिका बधु, पहरेदार पिया की, दीया और बाती, नागिन जैसे पॉपुलर शो की शूटिंग Jaipur और जैसलमेर में की गई है. ऋषिकेश (उत्तराखंड) 
 
ऋषिकेश धार्मिक सीरियल्स की शूटिंग लोकेशन में सबसे पहले नम्बर पर आता है. कभी-कभी बनारस की भीड़ को देखते हुए कुछ टीवी सीरियल्स की लोकेशन ऋषिकेश भी कर दी जाती है. यहां नीली छतरीवाले, ये रिश्ता क्या कहलाता है, अगले जन्म मोहे बिटिया ना कीजो, महाभारत जैसे टीवी सीरियल्स की शूटिंग हो चुकी है. 
दिल्ली 
दिलवालों की दिल्ली में सबसे ज्यादा फिल्मों और टीवी शो शूट किए जाते हैं. पुरानी दिल्ली में कई टीवी शो के लव सीन शूट किए गए हैं.लव स्टोरी, तुम्हारी पाखी, तेरी-मेरी लव स्टोरी, कपिल शर्मा शो, लाइफ सही है जैसे शो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शूट किए गए हैं.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post