जानिए एटीएम मशीन से जुड़े कुछ खास तथ्य, जिसे आप नहीं जानते होंगे

जानिए एटीएम मशीन से जुड़े कुछ खास तथ्य, जिसे आप नहीं जानते होंगे

आज के समय में टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब हमें बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती. क्योंकि जगह जगह एटीएम मशीनें लग चुकी हैं. जिनकी मदद से हम किसी भी समय
रुपए निकाल सकते हैं. लेकिन हम सभी एटीएम का इस्तेमाल तो सालों से कर रहे हैं. लेकिन अभी तक बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एटीएम का आविष्कार किसने और किस देश में सबसे पहला एटीएम लगा था. वही भारत में कब यह एटीएम मशीन लगी थी तो आइए जानते हैं इन सब के बारे में.

एटीएम मशीन का आविष्कारक किसने किया-: एटीएम मशीन का आविष्कारक स्कॉटलैंड के इन्वेंटर जॉन शेफर्ड बैरन ने किया था.इसे बनाने के पीछे भी एक वजह थी जिसके कारण जॉन शेफर्ड बैरन ने इसे बनाया था.एक दिन जब वह बैंक में पैसे निकालने के लिए एक मिनट देरी से पहुंचे और बैंक बंद हो गया. जिसके कारण जान शेफर्ड बर्नर बैंक से पैसा नहीं निकाल सके तभी उनके मन में यह सोच आई कि क्यों ना ऐसी मशीन बनाई जाए जिससे कि लोग 24 घंटे पैसा निकाल सके.इसके बाद ही उन्होंने परिकल्पना की कि यदि चॉकलेट निकालने वाली मशीन की तरह पैसे निकालने वाली मशीन भी हो क्यों ना एक ऐसी मशीन तैयार की जाए जिससे कि व्यक्ति पैसे निकल सके. परंतु उस समय बैंक की तरफ से एक कार्ड दिया जाता था. पैसे निकालने के लिए जब वह कार्ड इस मशीन में डाला जाता तो कार्ड अंदर रह जाता और पैसे बाहर आ जाते थे. लेकिन कुछ समय बाद टेक्नोलॉजी ने तरक्की की और एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं शुरू हो गई.
एटीएम पिन क्यों होता है चार अंको का - जब उस कार्ड की सुरक्षा की बात आयी तब ने एटीएम कार्ड को सुरक्षित करने लिए बैरन एटीएम का पिन 6 डिजिट का करने के पक्ष में थे, लेकिन उनकी पत्नी ने उनसे कहा कि 6 डिजिट ज्यादा है और लोग इसे याद नहीं रख पाएंगे. इस कारण बाद में उन्होंने चार डिजिट का एटीएम पिन बनाया.आज भी चार डिजिट का ही पिन चलन में है.
पहला एटीएम कब और भारत में पहला एटीएम कहाँ लगा-:दुनिया की पहली कैश निकालने वाली एटीएम मशीन 27 जून 1967 को लंदन केलंदन के बारक्लेज बैंक ने लगाई थी.वही भारत में पहला एटीएम मशीन 1987 में हॉन्गकॉन्ग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन यानि एचएसबीसी ने मुंबई में लगाया था.

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो लाइक करने के साथ फॉलो करना मत भूलिए क्योंकि हम आपके लिए लाते रहते हैं टेक्नोलॉजी संबंधित खबरें सबसे पहले.

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post