दिन भर इन चार चीजों का दिखना इंसान को बनाते हैं भाग्यशाली

दिन भर इन चार चीजों का दिखना इंसान को बनाते हैं भाग्यशाली

इस संसार में सारी चीजें शुभ अशुभ पर निर्धारित होती है। हिन्दू धर्म में बहुत सी चीजों का अपना अलग महत्व होता है। हर इं
सान अपने जीवन में भाग्यशाली बनना चाहता है। वह चाहता है की उसके समस्त पाप मिट जाएं। आज हम आपसे रोजाना घटने वाली ऐसी चार चीजों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो की इंसान के जीवन में शुभ-अशुभ को निर्धारित करती है। गरूण पुराण में बताया गया है की अगर किसी व्यक्ति को दिनभर में इन चार चीजों के दर्शन हो जाते हैं तो उस व्यक्ति का अशुभ समय शुभ में बदल जाता है। तों चलिए देखते हैं की आखिर वह कौन सी चार चीज हैं?
अगर सुबह-सुबह गाय दिख जाये तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह दिन के किसी भी प्रहर में दिख जाए तो शुभ होता है। इसके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति का बुरा समय टल जाता है। गाय देखते ही उसे प्रणाम जरुर करें।
हिन्दू धर्म में गोमूत्र को भी पवित्र माना गया है। गोमूत्र के बारे में कहा जाता है कि इसका दर्शन करना भी बहुत शुभ होता है। इसके अलावा शास्त्रों में गोमूत्र के सेवन को भी अच्छा माना गया है। वैज्ञानिकों ने भी गोमूत्र को रोग निवारक बताया है।
अगर आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में आपको लहलहाती हुई फसल दिख जाए खासतौर से पकी हुई खेती तो यह भी गरुण पुराण के अनुसार बहुत शुभ होता है। ग्रंथों में बताया गया है कि जो भी व्यक्ति ऐसा देखता है, उसे कई पुण्य और लाभ मिलते हैं।
आपनें देखा होगा कि जहाँ गाय को बांधा जाता है, वह आस-पास की जमीन को अपने पैरों से खोदती रहती है। उसके खोदनें से जमीन से जो धूल निकलती है उसे ही गोधूली कहते हैं। गोधूली के बारे में भी गरुण पुराण में बताया गया है कि यह बहुत ही शुभ होती है। इसको केवल देखनें से भी मनुष्य को कई गुणा पुण्य की प्राप्ति होती है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post