आप घूमते हुए भी कमा सकते हैं पैसा, अपनाइए ये तरीका

आप घूमते हुए भी कमा सकते हैं पैसा, अपनाइए ये तरीका
TRAVEL
दोनों घूमने के साथ सोशल साइट पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। अपने घूमने की जगहों की फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी भी शेयर करते हैं। कम से कम खर्चे में कैसे भरपूर मजा लिया
जा सकता है इसकी भी जानकरी देते हैं।

नई दिल्ली। क्या आप सोच सकते हैं कि घूमते हुए भी पैसा कमाया जा सकता है? आपको सुन कर आश्चर्य ही होगा कि लोग आजकल घूमने के अपने शौक से पैसा भी खूब बना रहे हैं। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं तो आप भी इसका आनंद ले सकते हैं। आठ घंटे की नौकरी में कैद होने से बेहतर है कि घूमते हुए पैसे कमाइए और अपने मन को शांति भी पहुंचाइए।

ऐसे ही घूमने के शौकीनों में से एक न्यूजीलैंड के यंग कपल 26 वर्षीय नाथन बूचान और उनकी 25 वर्षीय पार्टनर हना मार्टिन फुल टाइम ट्रैवलर हैं। इसके लिए नाथन ने अपनी लगी लगाई जॉब भी छोड़ दी। हना ने अकांउटिंग की पढ़ाई पूरी करके नाथन के साथ घूमना शुरू किया।

सोशल साइट्स पर ऐक्टिव
दोनों घूमने के साथ सोशल साइट पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। अपने घूमने की जगहों की फोटो और उनसे जुड़ी जानकारी भी शेयर करते हैं। कम से कम खर्चे में कैसे भरपूर मजा लिया जा सकता है इसकी भी जानकरी देते हैं।

ब्लॉग से करते हैं कमाई
दोनों अपने अनुभवों और जगहों के बारे में अपने ब्लॉग पर जानकारी शेयर करते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। कई घंटों की बंधी बंधाई नौकरी से हटकर उन्होंने ट्रैवल का भरपूर मजा लेते हुए अपने पैसे भी कमाने शुरू कर दिए।

एक घटना ने बदल दी लाइफ
नाथन एक जगह अपना काम कर रहे थे कि एक कील नीचे गिर गई और सीधे कीचड़ में गिरी। नाथन उस दौरान एक प्लंबरिंग के काम से जुडे़ थे। उस कील को ढूढ़ते हुए नाथन की बॉस से झड़प हो गई। नाथन ने नौकरी छोड़ दी और उन्होंने एक ट्रायल लिया एक छोटा टूर बनाया और अपना फेसबुक पेज लॉन्च किया। इससे उन्हें अच्छी रकम मिल गई। बस फिर क्या था उन्होंने ट्रैवलिंग को लेकर पक्का मन बना लिया और सफर पर निकल पड़े। अब उनकी अर्निंग सिक्स फिगर में होने लगी है। यह जरूर है कि यह फिक्स नहीं होती।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मॅट्रिमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post