आपकी पत्नी का दूसरे आदमी से अफेयर चल रहा है, आप क्या करेंगे?

आपकी पत्नी का दूसरे आदमी से अफेयर चल रहा है, आप क्या करेंगे?

इलाहाबाद. यूपी लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित सिविल जज एंट्रेंस एग्जाम (PCS (J) 2016 का रिजल्ट बीते शुक्रवार को जारी हुआ। प्रतापगढ़ के लालगंज
के रहने वाले विनोद पाण्डे ने इस एग्जाम में सफलता हासिल की। उन्हें तीसरी रैंक मिली। DainikBhaskar.com से खास बातचीत में विनोद ने इंटरव्यू में पूछे गए सवालों को शेयर किया, जिनके जवाब देकर उन्होंने सिविल जज का एग्जाम क्रैक किया।

12वीं पास करते ही ज्वाइन की थी एयरफोर्स

- विनोद बताते हैं, "मैं मूल रूप से प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के रामगढ़ रैला गांव का रहने वाला हूं। मेरे पिता पोस्ट ऑफिस में एजेंट हैं।"
- "मेरा बचपन काफी गरीबी में बीता। 1997 में 12वीं क्लास पास होते ही मेरा सिलेक्शन एयरफ़ोर्स में बतौर सार्जेंट (टेक्निकल विंग) हो गया था। मैंने जॉब करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखी। 2010 में मेरी मुंबई में पोस्टिंग थी। उसी दौरान मैंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री पूरी की। मैंने ईवनिंग और नाइट क्लासेज अटैंड करते हुए लॉ कंप्लीट किया। मैं यहीं नहीं रुका। 2013 में मैंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से LLM किया। 2014 में नेट भी क्वालिफाई कर लिया था।"

मुंबई बम ब्लास्ट केस के वकील से मिली थी प्रेरणा

विनोद बताते हैं, "LLB के दौरान आए दिन वर्कशॉप ऑर्गेनाइज होती थीं, जिनमें कई नामी वकील और जज अपने एक्सपीरिएंस शेयर करकते थे। वहीं मेरी मुलाका मुंबई बम ब्लास्ट के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से हुई। उनका लेक्चर मेरी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। मैं इतना प्रभावित था कि मैंने एयरफोर्स से वीआरएस लेकर सिविल सर्विस इग्जाम क्रैक करने की ठान ली।"
- "2016 में मैं घर लौटा और पीसीएस-जे की तैयारी में जुट गया। मेरा पहले ही अटेम्प्ट में सिलेक्शन हुआ है।"

इंटरव्यू में इन सवालों का जवाब देकर क्रैक किया पीसीएस जे

- 18 सितंबर 2017 को इलाहाबाद में डॉ. लॉरिक यादव की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने उनका इंटरव्यू लिया। पैनल में एक हाईकोर्ट जज और दो सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स मौजूद थे। इंटरव्यू तकरीबन 20 मिनट तक चला था।
- इनसे पूछा गया सबसे रोचक सवाल यह था...

Q- आपको पता चले कि आपकी पत्नी के किसी से अवैध सम्बंध हैं, आप क्या करेंगे?
Ans- मैं आईपीसी की धारा 497 का प्रयोग करके उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा।
Q- क्या ऐसी स्थिति में आप अपनी पत्नी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई कर सकते हैं ?
Ans- इस स्थिति में मेरी पत्नी दोषी नहीं मानी जाएगी। मैं उसके खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं ले सकता।

(इनपुट - उज्ज्वल सिंह, लखनऊ)

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post