ये 5 चीजें पुरुषों की मर्दानगी के लिए हैं खतरा, जरूर जानें

ये 5 चीजें पुरुषों की मर्दानगी के लिए हैं खतरा, जरूर जानें
पुरुषों के व्यक्तित्व के लिए जो बात सबसे अधिक मायने रखती है, वह है उनका पुरुषार्थ। उनके व्यक्तित्व की वास्तविक सुंदरता पूर्ण रूप से पुरुष होने में ही है। लेकिन आजकल अनियमित जीवनशैली के कारण पुरुषों का पुरुषत्व संकट में पड़ने लगा है। इसका तात्पर्य है कि जीवनशैली के असंतुलन से पुरुष शुक्र की गुणवत्ता एवं संख्या में लगातार कम होती जा रही है। हर चौथे पुरुष में यह समस्या देखी जा रही है।

विभिन्न शोधों के आधार पर गौर करते हुए आइए जानते हैं कि वे कौन से कारण है जो इसके लिए उत्तरदायी हैं?


पर्याप्त नींद की कमी

एक स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 6 घंटे की नींद अति आवश्यक है। इसकी कमी से कई मानसिक एवं शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। वर्तमान अध्ययन के मुताबिक पर्याप्त नींद ना लेने पर शरीर में शुक्र अणुओ की संख्या और गुणवत्ता में कमी होने लगती है। कारण यह पर्याप्त नींद ना लेने वाले पाने के कारण मस्तिष्क, जो कि केंद्रीय संचालक, है ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाता और इस वजह से पुनरुत्पादन तंत्र भी शिथिल होने लगता है। इसलिए भरपूर नींद लें।
मोबाइल लैपटॉप आदि से ज्यादा नजदीकी
संचार आदि के लिए उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पुरुषों के जनन तंत्र के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। एक शोध में पाया गया कि जो पुरुष मोबाइल और लैपटॉप को अपने पैरों से ज्यादा करीब रखते हैं, उनमें जनन संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसका कारण इन गैजेट्स में से निकलने वाले रेडिएशन है। इसलिए जितना अधिक हो सके इनको शरीर से खासकर जांघों से दूर रखें।

खानपान का असंतुलन
आजकल अधिकतर युवा अपने खान पान पर खास ध्यान नहीं देते। वह सिर्फ बाहर के स्नैक्स और जंक फूड पर डिपेंडेंट हो जाते हैं। इस वजह से अधिकतर युवाओं में स्पर्म काउंट की कमी देखी जा रही है। इसलिए फ्रूट सलाद और घर के खाने का भरपूर उपयोग करें।

बुरी लत या शौक

जो लोग सिगरेट और शराब का सेवन करते हैं, वह लोग यह बात जान लें कि इससे ना सिर्फ फेफड़े और लीवर बल्कि प्रजनन अंग पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उनमें शुक्र की संख्या और उसकी गुणवत्ता भी निम्न कोटि की हो जाती है। इसलिए जितना हो सके इनसे दूरी बनाए रखें।

व्यायाम की कमी

जिन लोगों को अधिक देर तक बैठकर ऑफिस में काम करना पड़ता है, उन्हें व्यायाम के लिए जरूर समय निकालना चाहिए। क्योंकि अधिक देर तक बैठक करने पर शरीर के अंग शिथिल होने लगते हैं। ऐसे में व्यायाम ही एक ऐसा साधन है, जिससे हम अपने शरीर के हर एक अंग को सुचारु रुप से कार्य करने के लिए तैयार कर सकते हैं। याद रखें एक स्वस्थ व्यक्तित्व की नीव नियमित व्यायाम से ही पड़ती है।

दोस्तों नीचे नीचे कमेंट करके बताएं कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा। साथ ही अपने सुझाव राय और अनुभव भी शेयर करें। और हाँ नीचे फॉलो का पीला बटन भी जरूर दबा दें।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post