अगर आपको जीवन में खुश रहना है तो, ये 3 काम जल्द से छोड़ दें

अगर आपको जीवन में खुश रहना है तो, ये 3 काम जल्द से छोड़ दें

दैनिक ख़बर: हमारे जीवन में कुछ ऐसे काम होते हैं जिनके कारण हमें जीवन में कई सारे दुःख झेलने पड़ते हैं। अगर आप समय रह
ते ही इन 3 कर्मों को त्याग करते है तो आपको दुःख झेलने नहीं पड़ेंगे। तो आइए आज हम आपको बताते है कौन से है वो तीन काम।

नफरत

नफरत की वजह से व्यक्ति दूसरों के साथ-साथ खुद को भी कष्ट पहुंचाता है। दूसरों से नफरत करना एक सबसे बुरा कर्म है। नफ़रत ही अहंकार की निशानी है। वह लोग ये समझता है कि उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जब समय आता है तो उसको नफरत के परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए इंसान दूसरों से नफरत के स्थान पर हमेशा प्रेम करें।

आलस्य

आवश्यकता से अधिक सोना, काम करने का मन नहीं होना, समय बर्बाद करना आदि को हम आलस्य कहते हैं। आलस्य करने से समय जब यूं ही गुजर जाता है तो आलसी लोग आलस्य का रोना रोते हैं स्वयं को दोष देते हैं, पछताते हैं। आलस्य मनुष्य के जीवन को बर्बाद कर देता है। आलस्य से बढ़कर अधिक घातक शत्रु कोई दूसरा नहीं है।

स्वार्थ

स्वार्थी इंसान के अंदर स्वार्थ सबसे बड़ा दोष होता है। एक स्वार्थी इंसान केवल अपने बारे में विचार करता है। वह दूसरे व्यक्ति से किसी न किसी लाभ की चेष्टा करता है। स्वार्थ को छोड़ देने में ही भलाई है क्योंकि इसके कारण ही व्यक्ति असंतुष्टि, असफलता और अहंकार में डूब जाता है।

दोस्तों यदि आपको मेरी पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और ऐसे ही मज़ेदार पोस्ट पढ़ने के लिए हमे फॉलो करे और कमेंट और लाइक करे ताकि हम आपकी पसंद की पोस्ट लिख सकूँ।


Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post